दिल्ली में 4.2 डिग्री के साथ सीजन की सबसे ठंडी सुबह, घने कोहरे से IGI एयरपोर्ट की विजिबिलिटी प्रभावित

By: Group Editor

On: Saturday, January 10, 2026 10:31 AM

Google News
Follow Us
#

दिल्ली में कड़ाके की ठंड जारी है, शनिवार को न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम है। सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे आईजीआई एयरपोर्ट पर दृश्यता 100 मीटर तक गिर गई। मौसम विभाग ने ठंड बढ़ने और तापमान में गिरावट की संभावना जताई है। दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी हुई है, AQI 363 दर्ज किया गया।

HIGHLIGHTS 

1.न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस, सीजन का सबसे कम।

2.घने कोहरे से आईजीआई एयरपोर्ट पर दृश्यता 100 मीटर।

3.दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी।

नई दिल्ली। सर्दी के लगातार बढ़ते सितम के बीच शनिवार सुबह भी न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर बना रहा। यह साढ़े चार डिग्री से भी नीचे आ गया। मौसम विभाग की मानें तो ठंड अभी लगातार बढ़ती रहेगी और तापमान में गिरावट भी बनी रहेगी।

शनिवार सुबह कहीं मध्यम तो कहीं घना कोहरा देखने को मिला। इससे दृश्यता का स्तर भी प्रभावित हुआ। सुबह साढ़े आठ बजे आइजीआइ एयरपोर्ट पर दृश्यता महज 100 मीटर रह गई।

सीजन का सबसे कम तापमान

दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह इस सीजन में अभी तक सबसे कम है। अधिकतम तापमान 18 से 19 डिग्री के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिन में आसमान साफ रहेगा। धूप भी खिली रहेगी।

दूसरी तरफ दिल्ली की वायु गुणवत्ता फिलहाल ‘बहुत खराब’ श्रेणी में ही चल रही है। आज सुबह नौ बजे सीपीसीबी ने 363 एक्यूआई दर्ज किया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। संभावना है कि अभी अगले कई दिन दिल्ली का एक्यूआई ‘खराब’ से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में ही बरकरार रहेगा।

 

 

Group Editor

पंकज तिवारी मध्य प्रदेश के सिंगरौली में रहने वाले एक पत्रकार हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की है। पंकज एक मीडिया पेशेवर के रूप में सक्रिय हैं और सिंगरौली में स्थानीय समाचार कवरेज, के साथ राष्ट्रिय पत्र पत्रिकाओं जुड़े हैं।
For Feedback - editor@singraulitime.in

Join WhatsApp

Join Now

Subscribe YouTube

Subscribe Now