ठंड से कांपा पूरा उत्तर भारत, सर्दी के सारे रिकॉर्ड टूटे; दिल्ली में सीजन का सबसे ठंडा दिन

By: Group Editor

On: Sunday, January 11, 2026 2:16 PM

Google News
Follow Us
#

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, दिल्ली में पारा रिकॉर्ड स्तर पर गिर गया है। आयानगर में 2.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, दिल्ली में यह सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। उत्तराखंड और राजस्थान में भी पारा गिर गया है।

HIGHLIGHTS

1.दिल्ली में आयानगर का तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

2.राजस्थान का पिलानी 1.2 डिग्री के साथ देश का सबसे ठंडा शहर।

3.उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, लोग अलाव से राहत पा रहे।

उत्तर भारत में पारा लगातार गिरता जा रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में सर्दी इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। आज रविवार, 11 जनवरी को दिल्ली के आयानगर में सबसे कम तापमान 2.9-डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

ठंड से लोग कंपकंपा रहे हैं। देश के कई इलाकों में तापमान 0-डिग्री के करीब पहुंचता जा रहा है। सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिसके चलते लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।

दिल्ली में कड़ाके की ठंड

दिल्ली में सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। दिल्ली के आयानगर में जहां 2.9-डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं पालम में 3-डिग्री तापमान रहा। लोदी रोड में 4.6-डिग्री और सफदरजंग में 4.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव जलाकर बैठ रहे हैं।

भारत का सबसे ठंडा शहर

दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर छाया हुआ है। आज रविवार को राजस्‍थान का पिलानी शहर देश का सबसे ठंडा शहर रहा है। यहां तापमान 1.2-डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं राजस्थान का सीकर, देश का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा, यहां तापमान 1.7-डिग्री तक पहुंचा।

उत्तराखंड के पंतनगर में आज 1.8-डिग्री तापमान दर्ज किया गया। यह आज भारत का तीसरा सबसे ठंडा शहर है। राजस्थान के चूरू में 2.0-डिग्री और हरियाणा के हिसार में 2.2-डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

 

 

Group Editor

पंकज तिवारी मध्य प्रदेश के सिंगरौली में रहने वाले एक पत्रकार हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की है। पंकज एक मीडिया पेशेवर के रूप में सक्रिय हैं और सिंगरौली में स्थानीय समाचार कवरेज, के साथ राष्ट्रिय पत्र पत्रिकाओं जुड़े हैं।
For Feedback - editor@singraulitime.in

Join WhatsApp

Join Now

Subscribe YouTube

Subscribe Now