प्रयागराज के माघ मेला के सेक्टर 5 में मंगलवार शाम एक शिविर में भीषण आग लग गई, जिससे मेला क्षेत्र में भगदड़ मच गई। आग की लपटें देखकर लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन दल मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया। गनीमत है कि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
HIGHLIGHTS
1.प्रयागराज माघ मेला के सेक्टर 5 में आग लगी।
2.आग लगने से मेला क्षेत्र में भगदड़ मच गई।
3.राहत कार्य जारी, किसी के हताहत होने की खबर नहीं।
प्रयागराज। प्रयागराज में माघ मेला में आग लगने की सूचना मिल रही है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम सेक्टर 5 स्थित मेला क्षेत्र के एक शिविर में आग लगने से भगदड़ मच गई। आग की लपटे देख लोग वहां से भागने लगे। आनन-फानन में सूचना मेला प्रशासन तक पहुंचाई गई, जिसके बाद मौके पर पुलिस और अग्निशमन दल के कर्मी पहुंचे। राहत और बचाव कार्य जारी है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।







