‘लालू परिवार में उत्तराधिकार की जंग, तेज प्रताप ने फेंका पासा’, दही-चूड़ा पार्टी पर जदयू का तंज

By: Group Editor

On: Wednesday, January 14, 2026 5:08 PM

Google News
Follow Us
#

तेज प्रताप यादव की दही-चूड़ा पार्टी पर जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि लालू परिवार में उत्तराधिकार को लेकर खींचतान चल रही है और Tej Pratap खुद को दावेदार के रूप में पेश कर रहे हैं। नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव को भी संदेश देने की बात कही। इस भोज में लालू यादव, राज्यपाल समेत कई राजनीतिक हस्तियां मौजूद थीं, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

HIGHLIGHTS

1.तेज प्रताप की दही-चूड़ा पार्टी पर जदयू ने साधा निशाना।

2.नीरज कुमार ने लालू परिवार में उत्तराधिकार की जंग बताई।

3.लालू, राज्यपाल सहित कई हस्तियां भोज में शामिल हुईं।

लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की दही-चूड़ा पार्टी को लेकर सिसासत भी गरमाई हुई है। इस भोज में तमाम पार्टी के नेता शिरकत कर रहे हैं। इस बीच जदयू प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार ने तंज कसा है।

उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति एक सामाजिक कार्यक्रम है, जिसमें लालू जी हमेशा मुख्य व्यक्ति रहे हैं। अब लालू जी बीमार पड़ गए हैं, इसलिए उत्तराधिकारी कौन बनेगा, इस बात पर खींचतान शुरू हो गई है।

नीरज कुमार ने कहा कि तेज प्रताप यादव उत्तराधिकारी के तौर पर आगे आए हैं। उन्होंने तेजस्वी यादव को यह भी एहसास दिलाया है कि अगर तुम यह नहीं करोगे, तो मैं इसके लिए तैयार हूं। राघोपुर से दही मंगाया गया है। वह अपने मामाओं के यहां भी गए। तेज प्रताप यादव ने राजनीति में वह पासा फेंका है कि पता ही नहीं चल रहा है कि कौन किसके साथ है।

बता दें कि इस दही-चूड़ा भोज में कई राजनीतिक हस्तियां भी मौजूद रहीं। पिता लालू यादव, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, साधु यादव, प्रभुनाथ यादव और चेतन आनंद की उपस्थिति ने इस आयोजन को और खास बना दिया।

 

Group Editor

पंकज तिवारी मध्य प्रदेश के सिंगरौली में रहने वाले एक पत्रकार हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की है। पंकज एक मीडिया पेशेवर के रूप में सक्रिय हैं और सिंगरौली में स्थानीय समाचार कवरेज, के साथ राष्ट्रिय पत्र पत्रिकाओं जुड़े हैं।
For Feedback - editor@singraulitime.in

Join WhatsApp

Join Now

Subscribe YouTube

Subscribe Now