बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले से दहशत में भारतीय छात्र, मेडिकल की पढ़ाई करने वाले 9000 बच्चों के भविष्य पर खतरा

By: Group Editor

On: Wednesday, January 14, 2026 5:15 PM

Google News
Follow Us
#

बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ते हमलों से भारतीय मेडिकल छात्र दहशत में हैं। ढाका में पढ़ रहे 9,000 से अधिक भारतीय छात्रों की सुरक्षा और पढ़ाई खतरे में है। हाल ही में 8 हिंदुओं की हत्या और राजनीतिक हिंसा ने छात्रों का डर बढ़ा दिया है। वे हॉस्टल से बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं, क्योंकि उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है।

HIGHLIGHTS 

1.बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों से भारतीय छात्र भयभीत।

2.9,000 से अधिक भारतीय मेडिकल छात्रों की सुरक्षा खतरे में।

3.हालिया हिंसा और हत्याओं ने छात्रों का डर बढ़ाया।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों ने ढाका में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों में खौफ पैदा कर दिया है। ढाका के आसपास मेडिकल कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों का कहना है कि उनकी पढ़ाई और सुरक्षा दोनों खतरे में है। हालात तो इतने खौफनाक हैं कि कई छात्र हॉस्टल से बाहर निकलने में भी डरने लगे हैं।

आंकड़ों की माने तो बांग्लादेश में करीब 19,000 भारतीय रहते हैं, जिनमें 9,000 से ज्यादा मेडिकल छात्र हैं। उनका कहना कि भारत में सरकारी कॉलेज में सीट नहीं मिलने और प्राइवेट कॉलेज में ज्यादा फीस के कारण उन्होंने बांग्लादेश में पढ़ाई करने की विकल्प चुना है।

बांग्लादेश में दहशत जी रहे भारतीय छात्र

ढाका में पढ़ने वाले एक भारतीय छात्र ने ‘अल जजीरा’ को बताया कि अप्रैल 2024 में ढाका के ईस्ट वेस्ट मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लिया था, लेकिन जुलाई 2024 में शेख हसीना के खिलाफ हुए आंदोलन के बाद से हालात बिल्कुल बदल गए हैं। कॉलेज प्रशासन ने भारतीय छात्रों को कैंपस के अंदर ही रहने की सलाह दी है। अब हॉस्टल से बाहर निकलने में भी डर लगता है।

हिंदुओं की हत्याओं ने बढ़ाई चिंता

बीते 23 दिनों में 8 हिंदुओं की हत्या ने भारतीय छात्रों की चिंता और डर को बढ़ा दिया है। उनका कहना है कि पहले ढाका घर जैसा लगता था लेकिन अब जेल जैसा हो गया है।

ढाका नेशनल मेडिकल कॉलेज के इंटर्न ने कहा कि हम हर दिन डर के साये में जी रहे हैं। अब हम बाजार या भीड़भाड़ वाली जगहों पर नहीं जाते हैं। अस्पताल में भी बात करते समय हमें सतर्क रहना पड़ता है।

राजनीतिक हिंसा में बढ़ाई छात्रों की चिंता

बांग्लादेश में 12 फरवरी को चुनाव प्रस्तावित हैं, जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, देश में राजनीतिक हिंसा और भारत विरोधी बयानबाजी तेज हो गई है। दिसंबर में छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के बाद से हालात और खराब हो गए हैं।

मदारीपुर में हिंदू शिक्षक पर हथौड़े से हमला

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले जारी हैं। मदारीपुर में एक हिंदू शिक्षक पर स्कूल में घुसते समय दो नकाबपोश युवकों ने हथौड़े से हमला कर दिया, जिसमें शिक्षक बुरी तरह घायल हो गए। अगल-अलग जगहों पर मंदिरों में मूर्तियां तोड़ने की घटनाओं ने माहौल को और भी तनावपूर्ण बना दिया है।

 

Group Editor

पंकज तिवारी मध्य प्रदेश के सिंगरौली में रहने वाले एक पत्रकार हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की है। पंकज एक मीडिया पेशेवर के रूप में सक्रिय हैं और सिंगरौली में स्थानीय समाचार कवरेज, के साथ राष्ट्रिय पत्र पत्रिकाओं जुड़े हैं।
For Feedback - editor@singraulitime.in

Join WhatsApp

Join Now

Subscribe YouTube

Subscribe Now