माघ मेले में फ‍िर लगी आग, आधा दर्जन टेंट जलकर हुए राख

By: Group Editor

On: Wednesday, January 14, 2026 7:20 PM

Google News
Follow Us
#

माघ मेला के सेक्टर 4 तुलसी मार्ग स्थित बड़े ब्रह्म छोटे ब्रह्म आश्रम में बुधवार की शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें आधे दर्जन टेंट जलकर राख हो गए। इसमें गृहस्ती का सामान व 20000 रुपये नकदी रखा था।

HIGHLIGHTS 

1.माघ मेले के आश्रम में अज्ञात कारणों से लगी आग।

2.आधे दर्जन टेंट, गृहस्थी सामान, 20 हजार नकद जले।

3.तीन दमकलकर्मी आग बुझाते समय झुलस गए।

प्रयागराज। माघ मेला के सेक्टर 4 तुलसी मार्ग स्थित बड़े ब्रह्म छोटे ब्रह्म आश्रम में बुधवार की शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें आधे दर्जन टेंट जलकर राख हो गए। इसमें गृहस्ती का सामान व 20000 रुपये नकदी रखा था।

आश्रम के संचालक कमलेश्वर नाथ पांडेय के मुताबिक, इस आश्रम में करीब दर्जन भर से अधिक लोग थे, जो पूजा में व्यस्त थे। इसी दौरान टेंट के पीछे से आज भड़की, सभी लोग बालू और पानी आग पर फेंकने लगे। इसी से कुछ दूर स्थित कल्पवासी फायर स्टेशन के दमकल कर्मियों की नजर उस पर पड़ी। आनन-फानन में मौके पर पहुंचकर आकाश कुमार अपने लिफ्ट फायरमैनो की मदद से आग पर काबू पाया।

इस दौरान दर्जन भर से अधिक फायर की गाड़ियां व एंबुलेंस मौके पर मौजूद रहीं। इसमें तीन फायर कर्मी मिलन सिंह, अमरजीत व अमृत यादव के हाथ झुलस गए। जिन्हें निकट के अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया।

 

Group Editor

पंकज तिवारी मध्य प्रदेश के सिंगरौली में रहने वाले एक पत्रकार हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की है। पंकज एक मीडिया पेशेवर के रूप में सक्रिय हैं और सिंगरौली में स्थानीय समाचार कवरेज, के साथ राष्ट्रिय पत्र पत्रिकाओं जुड़े हैं।
For Feedback - editor@singraulitime.in

Join WhatsApp

Join Now

Subscribe YouTube

Subscribe Now