दिल्ली से पटना जा रहे इंडिगो के विमान की करानी पड़ी वापसी, उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही लैंडिंग से उठ रहे सवाल

By: Group Editor

On: Wednesday, January 14, 2026 7:28 PM

Google News
Follow Us
#

इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई2425 को दिल्ली से पटना के लिए उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद वापस लौटना पड़ा। विमान ने फरीदाबाद और पलवल के ऊपर चक्कर लगाए और फिर नई दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की। वापसी का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, जिससे सवाल उठ रहे हैं।

HIGHLIGHTS 

1.इंडिगो की दिल्ली-पटना उड़ान को लौटना पड़ा।

2.उड़ान संख्या 6ई2425 ने सुरक्षित लैंडिंग की।

3.विमान वापसी का कारण अभी अज्ञात है।

इंडिगो की एक उड़ान को बीच रास्ते से ही लौटाना पड़ा। इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई2425 को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एयरपोर्ट पर वापसी करनी पड़ी। विमान ने यह उड़ान पटना जाने के लिए भरी थी। सूत्रों ने बताया कि विमान ने निर्धारित समय पर उड़ान भरी थी लेकिन कुछ ही देर बाद वह फरीदाबाद एवं पलवल के चक्कर काटने के बाद नई दिल्ली की ओर मुड़ गई। अचानक ही विमान की वापसी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल, यह बताया जा रहा है कि विमान की लैंडिंग सुरक्षित रही है।

 

Group Editor

पंकज तिवारी मध्य प्रदेश के सिंगरौली में रहने वाले एक पत्रकार हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की है। पंकज एक मीडिया पेशेवर के रूप में सक्रिय हैं और सिंगरौली में स्थानीय समाचार कवरेज, के साथ राष्ट्रिय पत्र पत्रिकाओं जुड़े हैं।
For Feedback - editor@singraulitime.in

Join WhatsApp

Join Now

Subscribe YouTube

Subscribe Now