सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो दिल्ली सराय रोहिल्ला से जोधपुर जाने वाली ट्रेन संख्या 22482 का बताया जा रहा है। इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का एक जवान एक यात्री को बेरहमी से पीट रहा है और उसे ट्रेन के खुले दरवाजे की ओर धकेलने की कोशिश कर रहा है। इस घटना पर अन्य यात्रियों ने भी आपत्ति जताई और जवान की कार्रवाई का विरोध किया।
Viral Video
वायरल क्लिप में आरपीएफ कांस्टेबल एक यात्री से पूछताछ कर रहा है। आरोप है कि यात्री बिना टिकट यात्रा कर रहा था।जुर्माना लगाने या स्टेशन पर उतारने के बजाय जवान उस पर बल प्रयोग करता नजर आ रहा है। वीडियो में यात्री बार-बार रुकने की गुहार लगाता है, मगर जवान मारपीट जारी रखता है।
दिल दहला देने वाला वीडियो! भारतीय पुलिस ने निर्दोष शख्स को ट्रेन से बाहर फेंकने की कोशिश 🚨@CMOfficeUP @RailMinIndia @RahulGandhi @timesofindia @htTweets @rpbreakingnews pic.twitter.com/cZalJU1LLp
— Nehal (@nehal076) August 19, 2025
RPF का बयान
Video Viral होने के बाद दिल्ली डिवीजन आरपीएफ की ओर से बयान जारी किया गया। इसमें कहा गया है कि वीडियो में दिख रहे जवान को अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत दयाबस्ती रिजर्व लाइन में भेज दिया गया है। आम भाषा में समझें, तो जवान को “लाइन हाजिर” कर दिया गया है। साथ ही, विभागीय जांच भी शुरू की गई है।
Considering the seriousness of the incident ,the RPF staff in the above video has been attached to reserve line and probe has been ordered under supervision of gazetted officer. @RailwaySeva @RailMinIndia @RPF_INDIA
— RPF Delhi Division (@rpfnrdli) August 20, 2025
18 अगस्त की घटना
आधिकारिक बयान में यह घटना 18 अगस्त 2025 की बताई गई है, जो दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन पर घटी।
आरपीएफ का कहना है कि यात्री ने अपनी पहचान बताने से इनकार किया था, इसी कारण कॉन्स्टेबल ने उसे ट्रेन से बाहर निकालने की कोशिश की।







