सिंगापुर पुलिस ने गायक जुबीन गर्ग की मौत मामले में कोरोनर कोर्ट में बयान दिया है कि उनकी हत्या नहीं हुई थी। पुलिस के अनुसार, जुबीन ने लाइफ जैकेट पहनने से इनकार कर दिया था और नॉर्थ इंडिया फेस्टिवल में परफॉर्मेंस से एक दिन पहले डूब गए। उन्हें मिर्गी और हाइपरटेंशन की समस्या थी। पुलिस ने किसी भी आपराधिक साजिश से इनकार किया है।
HIGHLIGHTS
1.सिंगापुर पुलिस ने जुबीन गर्ग की हत्या से इनकार किया।
2.गायक ने लाइफ जैकेट पहनने से मना कर दिया था।
3.जुबीन को मिर्गी और हाइपरटेंशन की समस्या थी।
मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग मौत मामले में सिंगापुर पुलिस का बड़ा बयान सामने आया है। पुलिस ने सिंगापुर की कोरोनर कोर्ट में बताया कि जुबीन गर्ग की हत्या नहीं हुई थी, उन्होंने लाइफ जैकेट लेने से मना कर दिया था। 52 साल के सिंगर, सिंगापुर में नॉर्थ इंडिया फेस्टिवल में परफॉर्मेंस देने के एक दिन पहले डूबने से उनकी मौत हो गई थी।
स्थानीय न्यूज चैनल ने रिपोर्ट किया कि चीफ इनवेस्टिगेटिंग ऑफिसर ने जांच की शुरूआत में कोर्ट को बताया कि सिंगर ने शुरू में लाइफ जैकेट पहली थी, लेकिन उसे उतार दिया और बाग में उन्हें जब दोबारा जैकेट दी गई तो उन्होंने पहनने से मना कर दिया।
पानी में डूबने से जुबीन की मौत
चैनल ने ऑफिसर के हवाले से बताया कि कई गवाहों ने सिंगर को यॉट की ओर तैरकर वापस आने की कोशिश करते देखा, जब वह कमजोर पड़ गए और उनका चेहरा पानी में डूब गया। गर्ग को तुरंत यॉट पर वापस लाया गया और उन्हें सीपीआर दिया गया, बाद में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सिंगापुर पुलिस ने साजिश के किया इनकार
कोर्ट के बताया गया कि सिंगर की हाइपरटेंशन और मिर्गी की मेडिकल हिस्ट्री थी और उनका आखिरी मिर्गी का दौरा 2024 में पड़ा था। हालांकि, यह अभी साफ नहीं है कि घटना वाले दिन उन्होंने मिर्गी की अपनी दवा ली थी या नहीं। चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगापुर पुलिस को उनकी मौत में किसी भी आपराध का शक नहीं है।







