Pan Card में कैसे बदले नाम, पता और मोबाइल नंबर, क्या है तरीका; देखें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

By: Group Editor

On: Wednesday, January 14, 2026 5:28 PM

Google News
Follow Us
#

आज कई जरूरी काम के लिए आधार कार्ड के साथ पैन कार्ड भी मांगा जाता है। इनकम टैक्स के लिए अप्लाई करने से लेकर ब्रोकरेज ऐप में अकाउंट खोलने तक हर जगह पैन कार्ड की आवश्यकता होती है। अगर पैन कार्ड में दर्ज जानकारी जैसे नाम, पता और मोबाइल नंबर गलत है, तो इसे इस्तेमाल करने में परेशानी आ सकती है।

पैन कार्ड की जरूरत लगभग हर जगह है। नौकरी में और पैसों से जुड़े हर काम में पैन कार्ड मांगा जाता है। इसके अलावा कई जरूरी काम में आधार कार्ड के साथ पैन कार्ड भी मांगा जाने लगा है। अगर पैन कार्ड में दर्ज जानकारी गलत हो जाए, तो आप इसका पूरी तरह से फायदा नहीं उठा पाएंगे या हमें परेशानी आ सकती है। चलिए जानते हैं कि आप इनके जरिए घर बैठे पैन कार्ड में नाम, पता और मोबाइल नंबर कैसे बदल सकते हैं।

कैसे बदले नाम,पता और जन्मतिथि?

  • सबसे पहले एनएसडीएल (NSDL) या UTIITSL (यूटीआईआईटीएसएल) की वेबसाइट पर जाए।
  • अब यहां Changes/Correction in PAN वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको यहां कुछ बेसिक डिटेल्स जैसे पैन नंबर, नाम, जन्मतिथि और ईमेल दर्ज करनी होगी।
  • अब आपके लिए 15 अंकों का टोकन नंबर जनरेट होगा।
  • फिर जो डिटेल्स आपको बदलनी है, उसे सिलेक्ट कर और सहीं करें।
  • इसके बाद डॉक्यूमेंट जैसे एड्रेस प्रूफ,जन्मतिथि का सबूत, फोटो इत्यादि अपलोड कर दें।
  • अंत में आपको फीस भरकर इसे सबमिट करना होगा।
  • लास्ट में Acknowledgement स्लिप डाउनलोड करना न भूलें। इस स्लिप से आप बाद मे स्टेटस चेक कर सकते हैं।

फर्जी आधार और पैन कार्ड बनाने में क्या मिलेगी सजा?

अगर कोई फर्जी आधार कार्ड बनाता है तो उसे यूआईडीएआई की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार 3 साल की जेल और 10 हजार रुपये तक का जुर्माना देना पड़ सकता है।

इसके साथ ही मीडिया रिपोर्ट की मानें तो फर्जी पैन कार्ड बनाने में 10 हजार रुपये का जुर्माना और 6 महीने तक की सजा हो सकती है।

पैन कार्ड से जुड़ी जानकारी इनकम टैक्स के पास होती है। अगर आप पैसों से जुड़े जरूरी काम के लिए फर्जी पैन कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो इनकम टैक्स आपके खिलाफ सख्त एक्शन ले सकता है।

ये दोनों इतने महत्वपूर्ण दस्तावेज है, इसलिए इन दोनों को लिंक करना भी जरूरी है। 31 दिसंबर से पहले यानी कल तक आप ये काम फ्री में कर सकते हैं।

 

Group Editor

पंकज तिवारी मध्य प्रदेश के सिंगरौली में रहने वाले एक पत्रकार हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की है। पंकज एक मीडिया पेशेवर के रूप में सक्रिय हैं और सिंगरौली में स्थानीय समाचार कवरेज, के साथ राष्ट्रिय पत्र पत्रिकाओं जुड़े हैं।
For Feedback - editor@singraulitime.in

Join WhatsApp

Join Now

Subscribe YouTube

Subscribe Now