देश का आगामी आम बजट 2026-27 तैयार करने में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की टीम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। बजट प्रक्रिया नॉर्थ ब्लॉक में चल रही है जहाँ वरिष्ठ अधिकारी नीति, व्यय और राजस्व के मसलों पर अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
टीम सीतारमण के 6 प्रमुख अधिकारी जो बजट को आकार दे रहे हैं:
1.आर्थिक कार्य सचिव – अनुराधा ठाकुर
हिमाचल प्रदेश कैडर की 1994-बैच IAS अधिकारी, इस बार आर्थिक नीति और बजट समन्वय का नेतृत्व कर रही हैं।
2.राजस्व सचिव – अरविंद श्रीवास्तव
टैक्स नीति, कस्टम ड्यूटी और कॉर्पोरेट टैक्स जैसे राजस्व मामलों की जिम्मेदारी संभालते हैं।
3.व्यय सचिव – वी. वुअलनम
सरकार के व्यय प्रबंधन और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन को मॉनिटर करते हैं।
4.वित्तीय सेवाएँ सचिव – एम. नागरजु
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय नीतियों पर काम करते हैं।
5.DIPAM सचिव – अरुणिश चौपाली
सरकार के विनिवेश (Disinvestment) और निजीकरण कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करते हैं।
6. मुख्य आर्थिक सलाहकार – वी. अनंथा नागेश्वरन
बजट के मैक्रो-इकोनॉमिक पूर्वानुमान, आर्थिक सर्वे और आर्थिक दिशा-निर्देशों में प्रमुख भूमिका निभाते हैं।
ये वरिष्ठ अधिकारी मिलकर बजट के राजस्व, व्यय, आर्थिक वृद्धि, कर सुधार और वित्तीय रिफॉर्म्स जैसे अहम हिस्सों पर नीति-निर्धारण का काम कर रहे हैं।
जब पेश होगा बजट: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में आम बजट 2026-27 फरवरी 2026 में पेश करेंगी, जिसमें भारत की अर्थव्यवस्था की दिशा तय करने वाले नए प्रस्ताव शामिल होंगे।







