उज्जैन। उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा की कार दुर्घटना में शहादत के बाद पूरे जिले में शोक की लहर है। रविवार को उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। पीपलीनाका स्थित उनके निवास से शव यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों लोग उमड़े। अंतिम संस्कार चक्रतीर्थ श्मशान घाट पर हुआ।
शव यात्रा के दौरान माहौल गमगीन रहा। अंत्येष्टि से पहले पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अपने शहीद अधिकारी को सलामी दी। भावुक माहौल में थाना प्रभारी के बड़े बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान एडीजी, डीआईजी, एसपी सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और जिलेभर के पुलिसकर्मियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
गौरतलब है कि शनिवार देर शाम अशोक शर्मा की कार उज्जैन के महाकाल थाना क्षेत्र में बड़े पुल से उफनती क्षिप्रा नदी में गिर गई थी। घटना में थाना प्रभारी अशोक शर्मा की दर्दनाक मौत हो गई। थाना प्रभारी अशोक शर्मा उज्जैन जिले के तराना मकडोन भाटपचलाना कयाथ इंगोरिया मैं थाना प्रभारी रह चूके हैं और उन्हेल थाना प्रभारी के पद पर वर्तमान मे पदस्थ थे







