प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर राशि लेने का आरोप ।
विदिशा। ग्राम पिपरिया निवासी महिलाऐं कलेक्टोरेट पहुंची और कलेक्टर के नाम आवेदन दिया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंचायत में पदस्थ सचिव द्वारा कुछ महीने पहले प्रधानमंत्री आवास योजना का सर्वे किया गया था, और सचिव के साथ एक अन्य व्यक्ति भी सर्वे कर रहा था।
इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ जल्द दिलाने के नाम पर 500 रूपये लिये गये और कहा गया था कि जल्द ही आवास आ जायेगा, लेकिन कई महीने गुजर गये हैं। अब तक हम अब तक हम लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है,पंचायत में पदस्थ सचिव द्वारा सर्वे कर रहे उनके साथ व्यक्ति को 500 दिलाये गये थे। और हम लोगों से कहा था कि सभी के नाम आवास की सूची में जुड़ जायेंगे और जल्द ही आवास मिल जायेगा। उन्होंने कहा कि गांव के अन्य लोगों को आवास मिल चुके हैं,लेकिन हम लोगों के नाम अब तक नहीं आये हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे करीब 8-10 लोग हैं जो कई दिनों से पंचायत और सचिव के चक्कर लगा रहे हैं,लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने आवेदन देकर इस मामले
की जांच कर कार्यवाही करने की मांग की है, उन्होंने कहा कि हम कच्चे मकान में रहकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। पात्र होने के बावजूद भी उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, उन्होंने जल्द से जल्द उन्हें आवास योजना का लाभ दिलाये जाने की मांग की है।
इस दौरान वेदवती अहिरवार,प्रेम बाई, गुड्डी बाई,हरि बाई, शारदा बाई आदि मौजूद थीं







