भारतीय यात्रियों को राहत, जर्मनी के लिए अब नहीं लेना होगा ट्रांजिट वीजा? पढ़ें क्या होता है ये

By: Group Editor

On: Tuesday, January 13, 2026 11:27 AM

Google News
Follow Us
#

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के बीच रक्षा, व्यापार, महत्वपूर्ण खनिजों और सेमीकंडक्टर जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई है। इसके साथ ही भारतीय यात्रियों के लिए भी बड़ा एलान किया गया है।

HIGHLIGHTS

1.PM मोदी और चांसलर मर्ज के बीच हुई बैठक।

2.भारतीय यात्रियों को जर्मनी ट्रांजिट वीजा से छूट मिली।

3.रक्षा, व्यापार, खनिजों पर हुए 19 समझौते।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के बीच सोमवार, 12 जनवरी को दोनों देशों के बीच रक्षा और व्यापार से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। भारत और जर्मनी के बीच महत्वपूर्ण खनिजों और सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के उपायों को लेकर भी कई घोषणाएं की गईं।

भारत और जर्मनी दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने राजनीतिक उथल-पुथल से उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की बात कही है। इसके चलते जर्मनी की तरफ से भारतीय यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर दी गई है।

नहीं लेना होगा जर्मनी का ट्रांजिट वीजा

प्रधानमंत्री मोदी और चांसलर मर्ज के बीच हुई मीटिंग के बाद 19 समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। भारत और जर्मनी के लोगों के बीच संबंधों को और बेहतर करने के लिए यह फैसला भी लिया गया कि अब भारत के लोगों को ट्रांजिट वीजा की जरूरत नहीं है, वे इसके बिना भी जर्मनी से होकर यात्रा कर सकते हैं।

क्या होता है ट्रांजिट वीजा?

भारतीय नागरिकों को अगर किसी देश की यात्रा पर जाना है और उस देश के लिए जाने का रास्ता जर्मनी एयरपोर्ट से होकर जाता है, तो इसके लिए ट्रांजिट वीजा की जरूरत होती है।

इस बात को आसान शब्दों में ऐसे समझ सकते हैं कि अगर आप किसी देश की यात्रा पर जाना चाहते हैं और इसके लिए आपको जर्मनी के एयरपोर्ट से फ्लाइट चेंज करनी है तो इसके लिए आपके पास जर्मनी के ट्रांजिट वीजा का होना जरूरी था।

ट्रांजिट वीजा की वजह से ही भारत के लोगों को जर्मनी के एयरपोर्ट पर उतरने की परमिशन मिलती थी, लेकिन अब जर्मनी की सरकार के इस फैसले के बाद भारतीय नागरिकों को इस ट्रांजिट वीजा को लेने की जरूरत नहीं है, वे इसके बिना जर्मनी एयरपोर्ट से आवागमन कर सकते हैं।

Group Editor

पंकज तिवारी मध्य प्रदेश के सिंगरौली में रहने वाले एक पत्रकार हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की है। पंकज एक मीडिया पेशेवर के रूप में सक्रिय हैं और सिंगरौली में स्थानीय समाचार कवरेज, के साथ राष्ट्रिय पत्र पत्रिकाओं जुड़े हैं।
For Feedback - editor@singraulitime.in

Join WhatsApp

Join Now

Subscribe YouTube

Subscribe Now