कटनी माइनिंग कॉन्क्लेव पर जीतू पटवारी का सवाल “खनन माफियाओं को संरक्षण क्यों?”

By: Degital Team

On: Saturday, August 23, 2025 1:49 AM

Jeetu Patwari's question at Katni Mining Conclave: "Why protection to mining mafias?"
Google News
Follow Us
#

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर शनिवार को कटनी में आयोजित होने वाले माइनिंग कॉन्क्लेव पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पटवारी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में खनन माफिया इतने प्रभावशाली और बेखौफ हैं कि उन्होंने पुलिस अधिकारियों तक की हत्या करने से परहेज नहीं किया। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा नेताओं पर माफियाओं से मिलीभगत और उन्हें संरक्षण देने के आरोप भी दोहराए।

पटवारी ने कहा कि ऐसी भयावह परिस्थितियों में माइनिंग कॉन्क्लेव का आयोजन करना पीड़ित जनता के घावों पर नमक छिड़कने जैसा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि सबसे पहले प्रदेश में अवैध खनन पर सख्ती से रोक लगाई जाए और खनन माफियाओं पर कानूनी शिकंजा कसा जाए, उसके बाद ही निवेशकों से चर्चा करना उचित होगा।

पटवारी का सवाल

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सवाल उठाया कि इस कॉन्क्लेव का असली मकसद क्या है? क्या वाकई इसका उद्देश्य प्रदेश की खनिज संपदा का सतत एवं पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित करना है, या फिर यह उन खनन माफियाओं के लिए मंच तैयार करना है, जो सरकारी संरक्षण में पनप रहे हैं?

उन्होंने यह भी मांग की कि अवैध खनन पर रोक लगाने और खनन माफियाओं के प्रभाव को पूरी तरह समाप्त करने के लिए विशेष टास्क फोर्स का गठन किया जाए।

For Feedback - editor@singraulitime.in

Join WhatsApp

Join Now

Subscribe YouTube

Subscribe Now