मध्य प्रदेश : भिंड में पेट्रोल पंप संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार

By: Degital Team

On: Sunday, August 31, 2025 6:49 AM

मध्य प्रदेश : भिंड में पेट्रोल पंप संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार
Google News
Follow Us
#

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में दो युवकों ने पेट्रोल पंप संचालक पर गोलीबारी की। घटना का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दोनों आरोपी पुलिस ने रात में पकड़ लिए।

मध्य प्रदेश के भिंड जिले के बरोही थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर चल रहे सावित्री पेट्रोल पंप पर शनिवार सुबह खौफनाक घटना हुई। दो युवक बाइक पर पेट्रोल लेने आए। वे हेलमेट नहीं पहने थे। पंप संचालक ने कलेक्टर के आदेश के मुताबिक बिना हेलमेट पेट्रोल देने से इनकार कर दिया। पेट्रोल न मिलने पर दोनों युवक गुस्से में आ गए। उन्होंने पंप कर्मचारियों से गाली-गलौज की। संचालक को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। उस समय पंप पर करीब सात-आठ कर्मचारी मौजूद थे।

करीब 20 मिनट बाद दोनों आरोपी हथियार लेकर वापस आए। एक के हाथ में बंदूक थी और दूसरे के पास पिस्टल। उन्होंने पंप संचालक और कर्मचारियों को गालियां दीं। इसके बाद पेट्रोल पंप की मशीन, नोजल और शटर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में संचालक पदमनारायण सिंह नरवरिया के हाथ-पैर में छर्रे लग गए। उनको तुरंत जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख ग्वालियर रेफर कर दिया। घटना के बाद इलाके में भगदड़ मच गई।

रात में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

For Feedback - editor@singraulitime.in

Join WhatsApp

Join Now

Subscribe YouTube

Subscribe Now