एनएचएआई ने टोल प्लाजा किया शुरू, कांग्रेस का बरबईखेड़ा टोल पर प्रदर्शन, 

By: Group Editor

On: Tuesday, September 9, 2025 3:58 PM

Google News
Follow Us
#

राष्ट्रीय राजमार्ग 47 इंदौर नागपुर पर खातेगांव से लगभग 08 किमी की दूरी पर स्थित बरबईखेड़ा में मेसर्स श्री जी मेनपॉवर कांट्रेक्टर प्रा.लि. के मैनेजर संजय ठाकुर और टोल कर्मचारियों की उपस्थिति में श्री गणेश किया गया। जिसमें कार/जीप का शुल्क 75 रुपए एक साइड का निर्धारित किया गया है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की टोल मेनेजर ठाकुर से हुई बहस, दिया धरना

कांग्रेस के कार्यकर्ता 11 बजे के बाद बरबईखेड़ा टोल पर एकत्रित होना शुरू हुए उसके पूर्व टोल चालू हो चुका था। टोल शुल्क प्लाजा पर जिनके वाहनों में फास्टेग नहीं लगा था उनसे भी सीधे डबल शुल्क लिया गया। कांग्रेस के कार्यकर्ता एकत्रित हुए इस दौरान खातेगांव के पूर्व विधायक कैलाश कुंडल सहित कांग्रेसियों ने कहा कि टोल बिल्कुल नहीं लिया जाएगा, रोड पूरा बना नहीं है हम टोल नहीं लेने देंगे, इसी बीच टोल कंपनी के मैनेजर संजय ठाकुर ने कहा कि टोल तो देना पड़ेगा इस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टोल के बैरियर को अपने हाथों से ऊंचा कर वाहन निकलवाए। उसके बाद कंपनी के संजय ठाकुर मैनेजर ओर उनके साथियों ने कहा कि हमारी मजबूरी हे टोल लेना हमारी कंपनी का ठेका है। इसी बीच काफी नोंकझोंक टोल कर्मचारियों ओर कांग्रेसियों के बीच होने लगी।

कुंडल ने कहा क्षेत्रीय विधायक मुर्दाबाद, चौधरी ने कहा आशीष शर्मा, शिवराज सिंह चौहान मुर्दाबाद

टोल पर पूर्व विधायक कैलाश कुंडल जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी और कांग्रेसियों ने टोल कंपनी के जितेंद्र ठाकुर से बात की तो बातों ही बातों में ठाकुर ने कह दिया कि टोल पर आग लगा दो उसके बाद कांग्रेसियों ने आपत्ति लेते हुए कहा कि ये बात करने का कोई तरीका हे, तुम जनता को आग लगाने के लिए भड़का रहे हो, इस घटना के समय मनीष चौधरी ओर कांग्रेसियों की टोल मेनेजर संजय ठाकुर से काफी बहसबाजी हो गई। तो टोल मेनेजर के तेवर ठंडे पड़ गए और मौके से वह रवाना होकर टोल ऑफिस में चले गए,उसके बाद कांग्रेसी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे इसी दौरान पूर्व विधायक कैलाश कुंडल ने नारा लगाया क्षेत्रीय विधायक मुर्दाबाद तीन बार कहने के बाद जिला अध्यक्ष मनीष चौधरी ने आशीष शर्मा, शिवराज सिंह चौहान मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू किए तो पूरा माहौल टोल का मुर्दाबाद के नारों में बदल गया।

एसडीएम,एसडीओपी, तीन थानों के टी आई पहुंचे

इधर पुलिस के कुछ कर्मचारी अधिकारियों को मौके पर भेज दिया गया था लेकिन जैसे ही कांग्रेसियों की संख्या बढ़ने लगी उसके बाद प्रशासन ने कन्नौद, खातेगांव, कांटाफोड़ से पुलिस बल बुलाया इस इसके पश्चात एसडीएम प्रवीण प्रजापति भी टोल पर पहुंचे और कांग्रेसियों ओर टोल कंपनी साथ सामूहिक चर्चा की गई। इसके बाद कांग्रेसियों का धरना समाप्त हुआ। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर देवास के नाम पर एक ज्ञापन भी सौंपा जिसको प्रशासनिक अधिकारियों ने लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को प्रेषित करने का कहा है। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Group Editor

पंकज तिवारी मध्य प्रदेश के सिंगरौली में रहने वाले एक पत्रकार हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की है। पंकज एक मीडिया पेशेवर के रूप में सक्रिय हैं और सिंगरौली में स्थानीय समाचार कवरेज, के साथ राष्ट्रिय पत्र पत्रिकाओं जुड़े हैं।
For Feedback - editor@singraulitime.in

Join WhatsApp

Join Now

Subscribe YouTube

Subscribe Now